सोमवार से अनिश्चियत काल के धरने पर बैठेंगे डॉक्टर राजन सुशांत ब समर्थक ।

--Advertisement--

Image

फतेहपुर, अनिल शर्मा

पूर्व में रहे कांगड़ा -चंबा सांसद एबं बर्तमान में हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर राजन सुशांत समर्थकों सहित सोमबार से अनियश्चियत कालीन धरना पर बैठने जा रहे हैं । इस पर जानकारी देते हुए रैस्ट हाउस फतेहपुर में शनिबार को हुई प्रैस कॉन्फ्रेंस दौरान खुद डॉक्टर राजन सुशांत ने बताया उन्होंने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को उनके विधानसभा फतेहपुर के एक दिबसीय प्रबास दौरान क्षेत्र की समस्याओं के साथ कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिये मांग पत्र सौंपते हुए एक सप्ताह का समय दिया था ।वताया शनिबार को दिया गया समय खत्म हो गया ।

इसलिये मुख्यमंत्री को एक दिन का समय और देते हुए भी समाधान न होने की सूरत में सोमबार से फतेहपुर में अनिश्चियतकालीन धरना देने का फैसला लिया गया है ।

बताया उन्होंने मुख्यमंत्री को एनपीएस के तहत आने बाले करीब एक लाख कर्मचारियों के लिये पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने ,करीब 4500 करुणामूलक नॉकरियाँ देने ,करीब सबा दो लाख सेबारत कर्मचारियों को डीए ब अन्य भते जोकि कोरोना काल के नही दिए गए हैं देने की अधिसूचना जारी करने को एक सप्ताह का समय दिया था ।

लेकिन अभी तक सरकार द्वारा कोई भी नोटिफिकेशन जारी नही की गई है ।जोकि गम्भीर चिंता का विषय है ।बताया अगर रबिबार तक भी उनके द्वारा दिये गए मांगपत्र पर कारबाई न हुई तो सोमबार से अनिश्चियतकालीन धरना शुरू किया जाएगा।बताया प्रतिदिन पांच लोग धरने पर बैठेंगे ।

वताया धरना तब तक चलेगा जब तक मुख्यमंत्री उनकी मांगों पर किसी तरह घोषणा नही करते हैं ।इस मौके पर उनके साथ उनके समर्थक भी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...