सोना 3,726 रुपए सस्ता, पांच दिन में 5,677 रुपए गिरे दाम, चांदी भी रिकॉर्ड हाई से 25,000 रु. नीचे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

दिवाली के बाद सोना-चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से 5,677 रुपए और चांदी भी रिकार्ड हाई से 25,599 रुपए सस्ती हो गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 3,726 रुपए घटकर 1,23,907 रुपए के स्तर पर आ गया।

इससे पहले यह 20 अक्तूबर को यह 1,27,633 रुपए पर था। वहीं 17 अक्तूबर को सोने ने 1,29,584 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। उधर, चांदी के दाम बुधवार को 10,549 रुपए घटकर 1,52,501 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं। इससे पहले चांदी 1,63,050 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 14 अक्तूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि दिवाली जैसे फेस्टिवल के बाद भारत में सोने-चांदी की खरीददारी का सिलसिला थम गया। इससे सोना-चांदी की डिमांड में कमी आई है। उधर, ग्लोबल मार्केट से मंदी की खबरें सामने आने के बाद निवेशक महीनों की रिकार्डतोड़ बढ़ोतरी के बाद मुनाफावसूली कर रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट के असर से आज कीमतों में और गिरावट का अनुमान

सोना और चांदी का भाव 17 अक्तूबर को रिकार्ड हाई पर पहुंचने के बाद अब तेजी से गिरने लगे हैं। ग्लोबल स्तर पर अचानक आई यह गिरावट मुनाफाखोरी की लहर का संकेत है, जहां निवेशक महीनों की रिकार्डतोड़ बढ़ोतरी के बाद मुनाफावसूली कर रहे हैं।

इस गिरावट का बुधवार को भारतीय बाजार में उतना असर नहीं दिखा, क्योंकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स दिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर बुधवार को बंद रहा। यानी घरेलू बाजार ने अभी तक वैश्विक बिकवाली का कोई असर नहीं दिखाया है। गुरुवार को जब फिर से एमसीएक्स खुलेगा, तो सोना और चांदी के दाम में गिरावट दिख सकती है। हालांकि गिरावट कितनी होगी, यह कहना मुश्किल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...