
धर्मशाला- राजीव जसबाल
पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत फरसेटगंज निवासी एक व्यक्ति ने एक सैलून में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस थाना में इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार फरसेटगंज निवासी एक सैलून में काम करता था। व्यक्ति पिछले कई दिनों से पारिवारिक समस्या के चलते मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार शाम को उसने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस थाना मैक्लोडगंज के एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
