सेवानिवृत्त कर्नल बी.सी.लगवाल ने मोदी सरकार पर वन रेंक वन पेंशन पर सैनिकों व लोगों को गुमराह करने का लगाया आरोप

--Advertisement--

Image

मंडी/द्रंग- नरेश कुमार

कर्नल सेवानिवृत्त बी.सी.लगवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर वन रेंक वन पेंशन पर  सैनिकों व लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि इस योजना का कोई भी आर्थिक लाभ पूर्व सैनिकों को नही मिला है।

आज द्रंग में प्रतिभा सिंह के साथ चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए लगवाल ने कहा कि फौजियों के नाम पर कभी भी राजनीति नही होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि वह स्वम् भी एक चुनाव लड़ चुके है।अपने चुनाव के दौरान न तो उन्होंने कभी  सेना के पराक्रम पर वोट मांगे और न ही तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कभी उनकी चुनावी सभाओं में सेना के नाम पर वोट मांगे।

उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेता सेना के नाम पर वोट मांग रहें है।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को अथाह कार्य किये उसका कर्ज पूर्व सैनिक  कभी नही चूका सकते।उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक सदैव उनके आभारी रहेंगे।

लगवाल ने कहा कि भाजपा सरकार इस क्षेत्र के स्व सासंद की मौत की जांच से भाग रही है।उन्होंने कहा कि देश मे 200 किलों आरडीएक्स आ जाता है,उसकी जांच नही होती।पुलवामा में आतंकी हमलें की जांच नही होती।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह सासंद बनने के बाद भाजपा सरकार से इन सब प्रश्नों का जवाब मांगेगी और उन्हें देना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...