सेब बागवानों से करोड़ों की धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड मुंबई से किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

सेब बागवानों से धोखाधड़ी के मामले में हिमाचल प्रदेश की सीआइडी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बागवानों और बैंकों का आठ से 10 करोड़ रुपये डकारने वाले आढ़ती को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। यह कई मामलों उद्घोषित अपराधी यानी पीओ है। करीब 150 सिविल सूट में वांछित है। आरोपित का नाम संदीप मेहता उर्फ सैंडी है।

सैंडी ऊपरी शिमला के मंढोल गांव का रहने वाला है। मुंबई पुलिस की मदद से इसे काबू किया गया। पिछले दिनों भी सीआइडी की टीम गिरफ्तारी वारंट लेकर मुंबई गई थी। तब ठिकाना बदल दिया था। चार-पांच दिन से सीआइडी की टीम ने कई ठिकानों पर नजर रखी। सीआइडी पुलिस को साथ लेकर असली ठिकाने तक पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लिया गया था, इसलिए ट्रांजिट रिमांड लेने की जरूरत नहीं पड़ी।

बालीवुड में है बेटी

आरोपित की बेटी बालीवुड से जुड़ी है। इसलिए वह मुंबई में रहता था। पुलिस, सीआइडी से बचने के लिए ठिकाने बदलता रहता था। सीआइडी ने 2018 में शिमला में 25 बागवानों की शिकायतों पर केस दर्ज किया था। इनका करोड़ों रुपये का सेब का पैसा हड़प कर गया था। वह आढ़त सोलन और परवाणु में करता था। बागवानों के चार करोड़ रुपये की अदायगी नहीं की।

बैंकों, आढ़तियों को भी लगाया चूना

आरोपित ने कई आढ़तियों को भी चूना लगाया। कई बैंकों से कर्ज लिया। इन बैंकों का कर्ज भी वापस नहीं लौटाया। ज्यादातर बैंक सोलन के हैं।

कई कोर्ट से पीओ घोषित

आरोपित को कई कोर्ट से पीओ घोषित किया हुआ है। यह शिमला और सोलन के कोर्ट हैं। इनमें इसके खिलाफ सिविल सूट के केस चल रहे हैं।

गड़बड़झाले का जन्मदाता है आरोपित, हेलीकाप्टर से पहुंचाया हिमाचल

सेब बागवानों के साथ 300 करोड़ के गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड पर अब और कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। सीआइडी इसे ही गड़बड़झाले का जन्मदाता मान रही है। आरोप है कि इसने बागवानों के गाढ़े खून पसीने की कमाई तो डकारी ही, अपनी ही बिरादरी आढ़तियों को भी नहीं बख्शा। बैंकों से कर्ज लिया जो चुकाया नहीं। अब सीआइडी की क्राइम ब्रांच ने सभी थानों को संदेश भेजा है। इसमेंं पूछा गया है कि वे इसके खिलाफ कोर्ट, थानों में चल रहे मामलों की सूचना दें।

जांच एजेंसी भी हैरान हैं कि आखिर पहाड़ के व्यक्ति ने ठग जैसा आचरण कैसे बरता। आरोपित को मुंबई से हेलीकाप्टर के जरिये हिमाचल लाया गया। प्रभावितों से भी इसका सामना करवाया जाएगा। जिन आढ़तियों का पैसा नहीं चुकाया है, उन्हें भी इसी के सामने पूछा जाएगा।

क्या बोले एसपी, सीआइडी -वीरेंद्र कालिया

आरोपित संदीप मेहता को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। वहां की पुलिस की मदद से यह काबू आया। हमारी टीम ने कड़ी मशक्कत की। बैंकों, बागवानों, आढ़तियों के आठ से दस करोड़ रुपये हड़प किए हैं। 150 सिविल सूट के केस चल रहे हैं। 2014-15 में सेब बागवानों के साथ धोखाधड़ी करने का गैर कानूनी धंधा शुरू किया। 2018 से फरार चल रहा है। गड़बड़झाले की जड़ ही यही व्यक्ति रहा है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...