सेब खाने से परिवार के सभी सदस्य बीमार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

विकास खण्ड स्वारघाट के एक गांव में सेब खाकर परिवार के सभी सदस्य बीमार हो गए है।दरअसल उपमंडल स्वारघाट के ग्राम पंचायत री के सन्देहली गांव में परिवार के सदस्य द्वारा 1 किलो सेब बघेरी बाजार से खरीदकर घर लाए गए थे।जैसे ही सब लोग सेब को खा रहे थे कि उनके पेट में दर्द उठना शुरू हो गया।

परिवार के सभी सदस्यों को सेब खाने के उपरान्त लगने उल्टी दस्त पर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर अब उनकी तबीयत खतरे से बाहर बताई जा रही है।डॉक्टरों ने बताया कि मामला फूड प्वाइजनिंग का हो सकता है।

परिवार के इन 7 सदस्यों में बुजुर्ग ज्ञान चंद सहित उनकी धर्मपत्नी तथा छोटे बच्चे भी शामिल है। इन लोगों को साथ लगते आनंदपुर साहिब के चैरिटेबल माता नानकी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...