सेना में लेफ्टिनेंट बनी निकिता, शहीद मेजर विभूति की पत्नी है निकिता

--Advertisement--

Image

देहरादून, अतुल उनियाल

पुलवामा हमले के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले, शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर विभूति शंकर ढोंढ़ीयाल की पत्नी निकिता का सेना में भर्ती होना न केवल उनके वीर पति को सच्ची श्रद्धांजलि है, अपितु उत्तराखण्ड के लिए भी गौरव का क्षण है।

कड़ी ट्रेनिंग के बाद वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं 2019 में हुए पुलवामा हमले मैं देहरादून के विभूति शंकर धौंडियाल शहीद हो गए थे

अब वो शहीद पति की तरह देश की सेवा करेंगी। लेफ्टिनेंट नीकिता ने पिछले साल इलाहाबाद में वूमेन एंट्री स्कीम की परीक्षा पास की थी। परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से ट्रेनिंग ली। शनिवार को वो ट्रेनिंग पूरी कर सेना में शामिल हो गईं।

8 फरवरी 2019 में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद होने वाले मेजर विभूति ढौंडियाल का परिवार मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के बैजरों के पास स्थित ढौंड गांव का रहने वाला है। उनका परिवार 1952 में देहरादून में बस गया था। विभूति के पिता और दादा दोनों ही राजपुर रोड स्थित एयरफोर्स के सीडीए कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए थे।

तीन बहनों में सबसे छोटे 34 साल के मेजर विभूति शादी के महज 10 महीने बाद ही देश के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए थे। पति की शहादत के बाद नीतिका ने भी सेना में जाने की ठानी और आखिरकार अपने सपने को सच करने में कामयाब रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...