हिमखबर डेस्क
भारतीय सेना में अफसर बनने का मौका है। सेना ने डेंटल कोर में शॉर्ट सर्विस कमीशन 2024 के लिए भारतीय पुरुषों और महिलाओं दोनों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच जून है। इसके जरिए सेना के डेंटल कोर में 30 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन सेना की भर्ती वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर करना है।
नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कालेज/यूनिवर्सिटी से बीडीएस (फाइनल ईयर में कम से कम 55 फीसदी)/एमडीएस किया होना चाहिए। साथ ही डीसीआई द्वारा पारित एक साल की अनिवार्य रोटरी इंटर्नशिप 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूरी कर ली होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास 31 दिसंबर तक वैध राज्य दंत चिकित्सा परिषद/डीसीआई का स्थायी यंत पंजीकरण प्रमाण पत्र होना चाहिए।
उम्र सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 31 दिसंबर 2024 को 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
डेंटल कोर में निकली भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर की जाएगी।
सैलरी
सेना के डेंटल कोर में एसएससी ऑफिसर बनने पर पे स्केल 61,300-1,93,900 की सैलरी मिलेगी।

