सेंट ज़ेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जगाई नशे पर जागरूकता की अलख

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा संचालित CPLI योजना के अंतर्गत व विशेष तौर पर नगर निगम शिमला में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में आज दिनांक 25 अप्रैल 2024 को सेंट ज़ेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल द्वारा संचालित CPLI योजना के एरिया कॉर्डिनेटर दीपक सुंदरियाल ने जानकारी दी की शिमला नगर निगम के अंतर्गत सभी स्कूलों में बच्चों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिमला के प्रतिष्ठित स्कूल सेंट ज़ेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किशोरों में नशे के बढ़ते प्रचलन के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई।

नशे के आधुनिक प्रकार व उनसे होनें वाले दुष्प्रभावों से बचनें हेतु आवश्यक जानकारी स्कूली छात्रों व उपस्तिथ स्टाफ से सांझा की गई। संस्था के ट्रेनर वीरेंद्र कुमार व श्रीमती नीलम चौहान द्वारा स्कूल की छात्राओं को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई व उन्हें नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपने अपने वार्ड में जागरूकता फैलाने में सहयोग देने का आग्रह भी किया।

यह जानकारी आज मानव कल्याण सेवा समिति के मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमरा ने दी .

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...