सूही मेला एवं साहू जातर ज़िला स्तरीय मेला घोषित

--Advertisement--

विधायक नीरज नैय्यर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का किया आभार   

चंबा, 7 मार्च – भूषण गुरुंग

विधायक नीरज  नैय्यर ने  चंबा के प्रसिद्ध सूही मेला एवं साहू जातर को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा कैबिनेट बैठक में ज़िला स्तरीय मेला घोषित करने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विशेष आभार व्यक्त किया है ।

नीरज नैय्यर ने कहा है कि अपने एक हजार वर्षों के गौरवमयी कालखंड के साक्षी चंबा की लोक कला एवं संस्कृति अति समृद्ध है। इन दोनों मेलों के जिला स्तरीय घोषित होने से स्थानीय कलाकारों -शिल्पकारों, दस्तकारों तथा स्वयं सहायता समूहों को अपनी आजीविका उपार्जन में और अधिक सहायता मिलेगी।

साथ में उन्होंने यह भी कहा है कि  इन दोनों मेलों को ज़िला स्तरीय घोषित करने की मांग काफी लंबे अरसे से चली आ रही थी। प्रदेश सरकार ने लोगों की मांग को पूरा कर समस्त जिला वासियों को यह तोहफा प्रदान किया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...