सुलह में मतगणना के 11 और पालमपुर में होंगे 10 राउंड, डिग्री कॉलेज पालमपुर में निकलेगा रिजल्ट

--Advertisement--

Image

पालमपुर – नवीन शर्मा

पालमपुर और सुलाह निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर की दूसरी मंजिल पर होगी। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। महाविद्यालय की पहली मंजिल पर कॉन्फ्रेंस हॉल को सुलह तथा पालमपुर का मीडिया सेंटर बनाया गया है।

वहीं,  8 दिसंबर को पालमपुर और सुलाह निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना के लिए सभी पर तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। निर्वाचन अधिकारी पालमपुर डॉक्टर अमित गुलेरिया ने बताया कि पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना 8  को प्रातः 8 बजे से आरंभ होगी।

पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए 9 टेबल लगाए गए हैं और मतगणना के 10 राउंड होंगे। उन्होंने बताया कि 4 टेबल पोस्टल बैलट की मतगणना के लिए लगाए गए हैं जबकि वीवीपैट की पर्चियों की स्कैनिंग के लिए भी टेबल लगाया गया है।

वहीं, निर्वाचन अधिकारी सुलाह डॉक्टर आशीष शर्मा ने  बताया कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना  भी शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर 8 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से आरंभ होगी।

सुलाह निर्वाचन क्षेत्र के लिये 12 टेबल लगाए गए हैं और मतगणना के 11 राउंड होंगे। उन्होंने बताया कि 4 टेबल पोस्टल बैलट की मतगणना के लिए लगाए गए हैं जबकि वीवीपैट की पर्चियों की स्कैनिंग के लिए भी टेबल लगाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...