सुरिंदर धीमान ने थामा थाना प्रभारी नूरपुर का कार्यभार

--Advertisement--

Image

बोले-नशा माफिया, खनन माफिया और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर रहेगा विशेष फ़ोकस, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक करने के लिए कॉलेजे और स्कूलों में भी करूँगा दौरा.

नूरपुर – स्वर्ण राणा

नूरपुर में थाना प्रभारी के रूप में सुरिंदर धीमान ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। सुरिंदर धीमान मूलतः ऊना जिले से संबंध रखते है।

आज पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नूरपुर चूंकि पंजाब सीमा के साथ सटा इलाका है जहां नशे का कारोबार ज्यादा है उसे लेकर वो विशेष अभियान चलाएंगे।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अबैध खनन पर भी वो उचित कार्रवाई अमल में लाते रहेगें।

उन्होंने विशेषकर युवा पीढ़ी जो नशे के गर्त में जा रही है उसे लेकर कहा कि वर्तमान समाज मे युवाओं को नशे से बचाना एक बहुत बड़ी चुनौती है जिसे लेकर वो ज्यादा चिंतित है।

उन्होंने कहा कि अभिवावकों का भी कर्तव्य बनता है कि अगर उनके बच्चे रात तक कहीं बाहर घूम रहे है तो उनपकर नजर रखें।

उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर पूर्णतयः रोक तभी लग सकती है जब आम जनता पुलिस का सहयोग करे।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि कहीं भी उन्हें नशे के कारोबार के सम्बंध में जानकारी मिलती है तो वो पुलिस को सुचित करे।

उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस की तरफ से उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...