सुरनकोट मुठभेड़ जेसीओ समेत 5 जवान शहीद, एक आतंकी के मारे जाने की भी सूचना, मुठभेड़ जारी

--Advertisement--

Image

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को जंगल में आतंकियों के मौजूद होने के सबूत मिले। सुरक्षाबलों ने आतंकियों का पीछा शुरू कर दिया। जब सुरक्षाकर्मी आतंकियों के नजदीक पहुंच गए तो पेड़ों की होड़ में छिपे आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

जम्मू&कश्मीर- व्यूरो रिपोर्ट

सुरनकोट में जारी मुठभेड़ में सेना को भारी नुकसान हुआ है। मुठभेड़ के दौरान सेना के जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए हैं। वहीं एक आतंकी के मारे जाने की भी सूचना है। यह मठुभेड़ जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे सुरनकोट इलाके के जंगल मेंं अभी भी जारी है। घेराबंदी में तीन से चार आतंकियों के घिरे होने की सूचना है। साथियों की शहादत के बाद जवानों ने अपना अभियान तेज कर दिया है।आतंकी मुठभेड़ से बचकर न निकल भागें इसकेे लिए घेराबंदी को और मजबूत बनाया जा रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सुरनकोट नियंत्रण रेखा से सटे जंगलों में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के आधार पर एसओजी, सेना ने सुबह से तलाशी अभियान चलाया हुआ था। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को जंगल में आतंकियों के मौजूद होने के सबूत मिले। सुरक्षाबलों ने आतंकियों का पीछा शुरू कर दिया। जब सुरक्षाकर्मी आतंकियों के नजदीक पहुंच गए तो पेड़ों की होड़ में छिपे आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

मुठभेड़ में शामिल सुरक्षाबलों का कहना है कि तीन से चार आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है। शहादत पाने वाले जेसीओ व अन्य चार जवानों की अभी पहचान जाहिर नहीं की गई है। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...