सुदली चौक में 22.64 ग्राम अफीम के साथ 2 गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

हिमखबर सिहुन्ता – अनिल संबियाल

पुलिस ने सुदली चौक के निकट नाकाबंदी के दौरान 2 लोगों से 22.64 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे चुवाड़ी पुलिस ने सुदली चौक पर ‘नाकाबंदी कर रखी थी। उसी समय ‘लाहड़ की तरफ से आ रही एक गाड़ी (नं. एच. पी. 36सी-8897) को चैकिंग के लिए रोका गया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो कुल 22.64 ग्राम अफीम बरामद हुई।

गाड़ी में सवार विनोद कुमार निवासी जसूर तहसील नूरपुर और रोबिन वर्मा निवासी गांव सुतराहड़ तहसील नूरपुर के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 18 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. डल्हौजी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...