सुदरां में सगी नाबालिग बहनों ने गलती से निगली जहरीली दवाई, दोनों की मौत

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

पुलिस थाना ज्वाली के अधीन सुदरां गांव में दो सगी बहनों द्वारा गलती से जहरीली दवाई का सेवन करने से दो सगी बहनों की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है।

इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी अनुसार सुदरां गांव की दो नाबालिग सगी बहनों शीतल (14) पुत्री उत्तम चंद व अनु बाला (12) पुत्री उत्तम चंद ने गलती से जहरीली दवाई का सेवन कर लिया।

उस समय दोनों बहनें घर पर अकेली थीं। इनकी माता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं जोकि आंगनवाड़ी में गई हुई थी जबकि पिता दिहाड़ी लगाने के लिए गया हुआ था।

जहरीली दवाई का सेवन करने से जब दोनों बहनों की तबियत बिगड़ने लगी तो वो अपनी माता के पास आंगनवाड़ी में पहुंच गईं तथा अपनी तबियत के बारे में बताया।

माता ने दोनों को उपचार के लिए अशोका अस्पताल हरनोटा में पहुंचाया तथा वहां पर दोनों की मौत हो गई। इसकी जानकारी ज्वाली पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस अस्पताल में पहुंच गई।

पुलिस को दिए बयान में नाबालिग बहनों के माता-पिता ने बताया कि दोनों बहनों ने गलती से जहरीली दवाई का सेवन कर लिया है तथा उस समय हम दोनों घर पर नहीं थे।

पुलिस ने माता-पिता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है।

एसपी अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों बहनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस छानबीन में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...