सुंदरनगर में सफलता पूर्वक मेगा मॉक ड्रिल आयोजित

--Advertisement--

विभिन्न विभागों ने आपदा से बचाव के लिए अपनी तैयारी को परखा

सुंदरनगर, 14 जून, 2024 – अजय सूर्या

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुंदरनगर ने नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में मैगा मॉक ड्रिल का आयोजन कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा| इसमें उपमंडल के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया| एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने पूरे प्रकरण में मैगा माॅक अभ्यास का संचालन किया तथा इंसीडेंट रिस्पांस टीम (आईआरटी) के सहयोग से मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

एसडीएम गिरीश समरा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी मॉक ड्रिल करवाया गया जिसमें सिविल अस्पताल सुंदरनगर में बाढ़ की परिस्थितियां बनाई गई। मैगा मॉक ड्रिल के लिए जवाहर पार्क को स्टेजिंग एरिया, कम्युनिटी हॉल को राहत शिविर और बीबीएमबी अस्पताल को अतिरिक्त अस्पताल के रूप में स्थापित किया गया।

उन्होंने बताया कि बाढ़ की सूचना मिलते ही खड्ड के आसपास के लोगों को सचेत किया गया। आपदाग्रस्त लोगों को इवेक्यूएट किया गया व जिनके पास जाने के लिए अतिरिक्त जगह नहीं थी उन्हें अस्थाई राहत शिविर में रखा गया। बचाव कार्य के लिए घटनास्थल में आईआरटी के सदस्यों को भेजा गया और साथ ही सलापड़ से आई एनडीआरएफ ने इसमें अहम भूमिका निभाई।

बचाव कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को रेस्क्यू करके बीबीएमबी अस्पताल भेजा गया, आंशिक रूप से घायल आठ लोगों को राहत शिविर में रखा गया। दो कैजुअल्टी घटना स्थल पर हुई जिनके शव को शव गृह में रखा गया।

उन्होंने कहा कि मैगा मॉक अभ्यास के दौरान राहत बचाव कार्य में लगी सभी टीमों ने तालमेल के साथ कार्य किया। जो लोग इस मैगा मॉक एक्सरसाइज में शामिल थे, भविष्य में आपदा के समय उनसे सहयोग की आशा की जाती है।

एसडीएम ने मीडिया के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी मीडिया के सदस्य ऐसी घटनाओं की तुरंत जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने में और लोगों को जागरूक करने में प्रशासन का सहयोग करें।

मैगा माॅक ड्रिल में आब्जर्वर के तौर पर आए 14- एनडीआरएफ की तरफ से सब-इंस्पेक्टर अंकुर ने पूरी मॉक एक्सरसाइज को ऑब्जर्व किया और पाई गई कमियों को बताया। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि आपदा के समय घटना स्थल की वास्तविक और सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही राहत कार्य शुरू करना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल तड़पता रहा, परिजन गिड़गिड़ाते रहे, कांगड़ा जिला में खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के धरोहर गांव गरली स्थित सिविल अस्पताल...

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बिना नाम लिए PM पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

हिमखबर डेस्क  इजरायल-अमेरिका व ईरान के मध्य युद्ध के बीच...