सुंदरनगर में जहरीली शराब पीने से पांचवीं मौत, एक ठेका सील

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

उपमंडल के सलापड़ में अब तक तीन और कांगू में दो व्यक्ति की जहरीली शराब पीने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मामले में कांगू के एक और उपचारधीन व्यक्ति की मौत होने की सूचना है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया गया। इसके साथ-साथ एक्ससाइज विभाग और सुंदरनगर पुलिस के कर्मियों द्वारा क्षेत्र के एक शराब ठेके को भी सील किया गया है और सैंपल भी जांच के लिए भरे गए हैं।

इन्‍होंने शराब के साथ किस खाद्य पदार्थ का किया था, इसकी भी जांच की जा रही है। अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्‍यान में रखते हुए जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिछले कई दिनों से सलापड़ क्षेत्र में चोरी छिपे चंडीगढ़ से शराब लाकर बेची जा रही थी। इन्‍होंने इसी शराब का सेवन किया था। बताया जा रहा है क्षेत्र में इस शराब की मांग ज्‍यादा हो गई थी, इससे ज्‍यादा नशा होने की बात कही जा रही है।

मृतकों में 47 वर्षीय चेतराम पुत्र चमनु राम, 49 वर्षीय सुदेश कुमार पुत्र हेम चंद निवासी सलापड़, 55 वर्षीय लाल सिंह पुत्र मनी राम गांव सुदाहण और काला राम निवासी कांगू शामिल हैं। दोपहर बाद एक और मौत हुई, रजनीश कुमार उर्फ कांतू पुत्र प्रेमलाल गांव खरोटा डाकघर डैहर तहसील सुंदरनगर ने नेरचौक मेडिकल कालेज में दम तोड़ा।

इसी क्षेत्र से संबंधित दो और लोगों को तबीयत बिगड़ने पर नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इसमें देहवीं और कांगू के लोग शामिल हैं। मरने वालों में एक पंचायत समिति सुंदरनगर के पूर्व अध्यक्ष सतीश ठाकुर का भाई भी शामिल है। मृतकों में एक टैक्‍सी ड्राइवर व एक बस ड्राइवर था।

सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्‍वाल ने कहा कुछ दिनों से यहां शराब तस्‍करी की शिकायतें आ रही थीं। पुलिस काे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, जो भी शराब तस्‍करी में सामने आता है उसे सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...