सी एस सी ने मनाया 10वां स्थापना दिवस

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

सीएससी द्वारा 16 जुलाई 2022 को 10वां स्थापना दिवस सीएससी के राज्य प्रबंधक अशोक चौहान की अध्यक्षता में धर्मशाला में मनाया गया. जिसमें कांगड़ा के एडीएम रोहित राठौर ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की. मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई.

मुख्य अतिथि ने सी एस सी द्वारा दी जा रही हर सर्विस की सराहना की और सभी सी एस सी संचालकों से सरकार द्वारा चलाई जा रही हर स्कीम को गांव के लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने सी एस सी में अच्छा कार्य करने वाले वी एल ई को सम्मानित भी किया ।

इस मौके पर सी एस सी से जुड़ी विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और अपनी कंपनी से जुड़े प्रोडक्ट के बारे में वी एल ई बंधुओ को अवगत करवाया कि वे किस तरह ई स्टोर के माध्यम से इन कंपनी के प्रोडक्ट गांव के हर लोगों तक पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा सी एस सी द्वारा दी जा रही प्रत्येक सर्विस की जानकारी दी गई।

इस मौके पर सी एस सी के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर श्री अनुपम राठौर, ग्रामीण ई स्टोर के प्रबंधक सुनीता अरोड़ा, सहायक प्रबंधक विजय सिंह, सी एस सी कांगड़ा के जिला प्रबंधक छुनकू राम व महिंद्र पाल तथा समस्त राज्य सी एस सी टीम उपस्थित रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...