सीसीटीवी से वाहनोें की आवाजाही की होगी निगरानी, ओवर स्पीड, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट के कटेंगे चालान- उपायुक्त 

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल

स्मार्ट सिटी धर्मशाला की तर्ज पर अब ज्वालामुखी में भी सीसीटीवी कैमरों से वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी इस के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित कर दिया गया है। पंद्रह दिन तक यह ट्रायल आधार पर सिस्टम कार्य करेगा। इसके पश्चात यह व्यवस्था सुचारू रूप से लागू कर दी जाएगी।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने संयुक्त तौर पर ज्वालामुखी में वीरवार को इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम स्थापित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी और सर्विलांस कैमरे भी स्थापित किए गए हैं ताकि यातायात नियमों की बेहतर अनुपालना सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के जरिए ओवर स्पीड वाहनों के तुरंत चालान कट जाएंगे इस के लिए स्पीड डिटेक्शन सिस्टम लगाए गए हैं इसके अतिरिक्त ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट के भी चालान कट जाएंगे।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि यह व्यवस्था स्वचालित है तथा इससे यातायात नियमों की अनुपालना सुचारू तौर पर सुनिश्चित होगी और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान इस व्यवस्था के माध्यम से भी कटेंगे।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि यह व्यवस्था अपराधिक वारदातों को रोकने में भी काफी हद तक पुलिस के लिए मददगार साबित होगी।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि जिला के अन्य शहरों में भी इंटेलिजेंट मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित करने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है ताकि जिला भर में यातायात नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करवाई जा सके।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में यातायात नियमों की अवहेलना के कारण ही दुर्घटनाओं इत्यादि की आशंका बनी रहती है जिसके चलते इस व्यवस्था को लागू करना अत्यंत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि लोगों को भी नियमित तौर पर यातायात नियमों की अनुपालना के लिए जागरूक किया जा रहा है इस के लिए पुलिस प्रशासन के माध्यम से रोड सेफ्टी क्लब भी गठित किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...