सीरत मोहटली निवासी नशा तस्कर की 48,30,997 रु की चल अचल संपत्ति की जब्त

--Advertisement--

जिला पुलिस नूरपुर की नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

नूरपुर – स्वर्ण राणा

जिला पुलिस नूरपुर को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने 30/7/23 को सीरत(मोहटली)निवासी शमशेर सिंह से नाकेबन्दी के दौरान 10.1 ग्राम हेरोइन और 8500 रु नगद बरामद किए थे, जिसके तहत मामला दर्ज किया था।

एसपी ने बताया कि शमशेर सिंह एक सक्रिय तस्कर है और इसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज है। इसी के चलते पुलिस ने सेक्टरी होम को इसकी सम्पत्ति की जांच करने और संपत्ति को जब्त करने की मांग की। सेक्टरी होम ने मामला सक्षम प्राधिकरण दिल्ली को भेजा।

एसपी ने बताया कि सक्षम प्राधिकरण दिल्ली से शमशेर की चल अचल संपत्ति जो कि 48,30,997 रु उसे जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा नशा कारोबारियों के विरुद्ध इस तरह की सम्पत्ति को जब्त करने की कार्रवाई बहुत कारगर सिद्ध हो रही है। इस तरह की कार्रवाई से नशा कारोबारियों के हौंसले अवश्य पस्त होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...