सीमेंट से लदे ट्रक तले पिसी बुजुर्ग, सडक़ पर बिखरे शरीर के टुकड़े

--Advertisement--

ट्रक की चपेट में आई 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला, मौत

हिमखबर डेस्क

हमीरपुर जनपद के सौर के समीप टयाले दा घट्टा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान 95 वर्षीय बर्फी देवी पत्नी बक्शी राम गांव टिबड़ा पंचायत भैल डाकघर बरोटी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक ट्रक बरमाणा से सीमेंट लेकर हमीरपुर की तरफ आ रहा था। इस दौरान बुजुर्ग महिला को बुरी तरह से कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग महिला की आंतड़ियां शरीर से बाहर आ गईं और शरीर तीन टुकड़ों में बंट गया।

भोटा पुलिस प्रभारी राजेश कुमार के बोल

भोटा पुलिस के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, हमीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...