सीमेंट की पैदावार होने के बावजूद 10 रुपए की बढ़ौतरी होने से जनता परेशान —ठाकुर सुरिंद्र मनकोटिया

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर सुरिंद्र मनकोटिया ने कहा कि भाजपा सरकार विधानसभा उपचुनाव में महंगाई और बेरोजगारी, विकास के मुद्दों पर हार का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में सीमेंट की पैदावार होने के बावजूद सीमेंट के दाम में 10 रुपए की बढ़ौतरी होने से जनता की कमर टूट चुकी है।

भाजपा शासन में पेट्रोल 100 रुपए का हो चुका है। सरसों का तेल 200 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है। पूर्व कांग्रेस सरकार कार्यकाल में सरकारी डिपो में मिलने वाला सस्ता राशन के दाम आसमान को छोड़ रहे हैं। भाजपा सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी को खत्म कर उसका दाम एक हजार से ज्यादा कर गरीब वर्ग के सारे बजट को गड़बड़ा दिया है।

भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों के बजाय क्षेत्रवाद, धर्म और जातिवाद के नाम पर लोगों को बांटकर एक बार फि र झूठा समर्थन जुटाने का प्रयास कर रही है। लेकिन लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में सत्तारूढ़ दल की हार तय है। पेट्रोल डीजल के दाम रोज बढ़ रहे इसका सीधा सीधा असर महगाई पर पड़ता है । उन्होंने उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर से प्रश्न पूछा है कि सीमेंट हिमाचल में बनता है और हिमाचल में ही महंगा क्यो ?

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...