हिमखबर डेस्क
हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवा वर्ग के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने स्कूल शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के शिक्षकों के 390 पद भरने के लिए अधिसूचना जारी की है।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी 13 अप्रैल सुबह 10 से 4 मई रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
भर्ती प्रक्रिया के तहत बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स के 78-78 पद भरे जाएंगे, जबकि कॉमर्स के सबसे ज्यादा 156 पद निर्धारित किए गए हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को 30,000 रुपये प्रतिमाह तय मानदेय दिया जाएगा। यह भर्ती सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में स्कीम आधारित होगी। अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही बीएड और टीईटी पास होना जरूरी रखा गया है। अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी पढ़ाने में दक्ष होना भी जरूरी है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

इस श्रेणी में भरे जाएंगे इतने पद
- बायोलॉजी टीचर के सामान्य के 28, ईडब्ल्यूएस के 10, सामान्य(डब्ल्यूएफएफ) के 1, एफजी (डब्ल्यूएफएफ) 1, एससी(अनारक्षित) के 15, एससी (बीपीएल) के 3, ओबीसी (अनारक्षित) के 13, ओबीसी (बीपीएल) के 3, एसटी (अनारक्षित) के 3, एसटी (बीपीएल) के 1 पद,
- केमिस्ट्री टीचर के सामान्य के 28, ईडब्ल्यूएस के 10, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के 1, एसटी (वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर) 1, एससी (अनारक्षित) के 15, एससी (बीपीएल) के 3, ओबीसी (अनारक्षित) के 13, ओबीसी(बीपीएल) के 3, एसटी(अनारक्षित) के 3, एसटी(बीपीएल) का 1 पद,
- फिजिक्स टीचर के 28, ईडब्ल्यूएस के 10, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) का 1, एसटी (डब्ल्यूएफएफ) 1, एससी (अनारक्षित) के 15, एससी (बीपीएल) के 3, ओबीसी (अनारक्षित) के 13, ओबीसी (बीपीएल) के 3, एसटी (अनारक्षित) के 3, एसटी (बीपीएल) का 1 पद और
- कामर्स विषय टीचर के सामान्य 56, ईडब्ल्यूएस के 20, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के 2, एससी (डब्ल्यूएफएफ) के 1, एससी (अनारक्षित) के 31, एससी (बीपीएल) के 6, ओबीसी (अनारक्षित) के 25, ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) 1, ओबीसी (बीपीएल) के 6, एसटी (अनारक्षित) के 6, एसटी (बीपीएल) के 2 पदों पर भर्ती होगी।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। -डॉ.विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद : राजेश
तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि सरकार बहुतकनीकी कॉलेजों और अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों को बदलती परिस्थितियों के अनुसार सुदृढ़ करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि बहुतकनीकी कॉलेजों में शिक्षकों के 60 पद भरे जा रहे हैं। मंगलवार को बड़ू में बहुतकनीकी महाविद्यालयों की 27वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि खेलकूद, एनसीसी, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों के बगैर शिक्षा अधूरी मानी जाती है।
बहुतकनीकी कॉलेजों को एक्सपोजर प्रदान करने के लिए सार्वजनिक उपक्रमों की नवरत्न कंपनियों और कॉरपोरेट सेक्टर की अन्य बड़ी कंपनियों में अप्रेंटिसशिप की व्यवस्था की जा ही है।

