सीबीआई की सोलन में कार्रवाई, सीजीएसटी इंस्पैक्टर आठ हज़ार रिश्वत के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के एक इंस्पैक्टर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोलन जिले में अमल में लाई गई है।

सूचना के अनुसार सीबीआई के हाथ आए शिमला में कार्यरत सीजीएसटी इंस्पैक्टर ने सोलन की एक निजी फर्म के प्रबंधक से सीजीएसटी क्लेम सैटल करने की एवज में 8 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

सूत्रों के अनुसार सीजीएसटी इंस्पैक्टर ने कंपनी के कर्त्ता-धर्त्ता को कहा कि वे गलत व्यवसाय कर रहे हैं और वास्तव में माल का परिवहन नहीं कर रहे हैं। अगर वे व्यवसाय करना जारी रखना चाहते हैं तो रिश्वत देनी होगी अन्यथा उनका जीएसटी नंबर रद्द कर दिया जाएगा।

कंपनी प्रबंधन की तरफ से इस बारे में सीबीआई को सूचना दी गई। ऐसे में सीबीआई ने जाल बिछाया और सीजीएसटी शिमला में तैनात निरीक्षक को 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले की छानबीन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...