सीनियर खो-खो राष्ट्रीय चैंपियनशिप खेल कर आई मोनिका का हुआ भव्य स्वागत 

--Advertisement--

Image

प्रागपुर – आशीष कुमार 

संस्कृत छात्र भी किसी से कम नही है। इस बात को सिद्ध कर दिया केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की छात्रा मोनिका ने।

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में परागपुर के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर की आचार्य द्वितीय वर्ष की छात्रा मोनिका सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप खेल कर परिसर पहुंची।

जहां पर उसका वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो मदनमोहन पाठक व क्रीडा विभाग के सहायक निदेशक डा संजय मनकोटिया सहित समस्त शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने भव्य स्वागत किया।

वहीं डॉ संजय मनकोटिया ने बताया कि विगत 20 नवंबर से 24 नवंबर तक महाराष्ट्र के ओस्मानाबाद में खो खो की सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल की 15 लड़कियों का चयन हुआ था। जिसमें वेदव्यास परिसर की मोनिका भी शामिल हुई।

इस अवसर पर वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो मदनमोहन पाठक सहित अन्य अध्यापक गण मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...