सीएम सुक्खू के हस्तक्षेप के बाद मंत्री गोमा और धर्माणी को मिलीं सरकारी कोठियां

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हस्तक्षेप के बाद आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा और टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी को सरकारी कोठियां आवंटित कर दी गई हैं।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अपने आवास में जाएंगे। उनकी कोठी यादवेंद्र गोमा को दी गई है। पूर्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सचिव की कोठी राजेश धर्माणी को दी गई है। खेड़ा प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए हैं।

दरअसल साढ़े पांच महीने से दोनों मंत्रियों को कोठियां आवंटित नहीं हुईं थीं। मुख्यमंत्री के ध्यान में मामला आने के बाद आवंटन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि गोमा को आवंटित की गई कोठी में मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में उन्हें शिफ्ट करने में एक महीने का समय लग सकता है।

गोमा और धर्माणी ने 11 जनवरी को मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से इन्हें अभी तक सरकारी मंत्रियों के लिए बनीं कोठियां आवंटित नहीं हुईं थीं। दरअसल मंत्रियों की कोठियां सीपीएस व अन्य को आवंटित की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि सीएम ने तालमेल बिठाने के लिए कांगड़ा और बिलासपुर जिले को मंत्री पद दिया है। सरकार की ओर से मंत्रियों के लिए 12 कोठियां बनाई गई हैं। इन दोनों मंत्रियों को छोड़कर अन्य सभी मंत्री कोठियों में रह रहे हैं। दोनों मंत्री अभी विधानसभा की ओर से आवंटित विधायकों के कमरों में रह रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो दिन की बारिश में ही दरकने लगी धर्मशाला के पास चोहला की पहाड़ी, असुरक्षित घोषित

हिमखबर डेस्क अप्रैल माह में हुई बेमौसम बारिश ने पर्यटन...

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमखबर डेस्क बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले ने...