सीएम सुक्खू की घोषणा, हिमाचल के शौर्य पुरस्कार विजेताओं को HRTC बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के शौर्य पुरस्कार विजेताओं और उनकी विधवाओं के लिए एक सम्मानजनक पहल की घोषणा की है। इस योजना के तहत उन्हें राज्य परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने ट्वीट करते हुए कहा कि “हमारी सरकार सेना के शौर्य, साहस और बलिदान को सदैव सम्मानित करती है। इन वीरों की असीम सेवा और बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए हमने यह कदम उठाया है।”

यह सुविधा 365 शौर्य पुरस्कार विजेताओं और उनकी विधवाओं के लिए उपलब्ध होगी, जिसके लिए 73.93 लाख रुपए की राशि आबंटित की गई है। यह कदम हमारी कृतज्ञता और सम्मान को व्यक्त करने का एक सशक्त प्रयास है।

इस योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार ने न केवल सेना के बहादुर जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है, बल्कि उन्हें और उनके परिवारों को विशेष सम्मान भी दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...