सीएम जयराम बोले- क्षेत्रवाद तब था, जब हरी टोपी पहनकर हो जाते थे काम

--Advertisement--

Image

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस गरीबों के लिए किए जा रहे कामों को नहीं बल्कि घोटालों और भ्रष्टाचार को ही काम मानते हैं। कांग्रेस खत्म होने वाली है। अब इनके पास न तो नेता है और न ही नेतृत्व।

कुल्लू-आदित्य

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रवाद तब होता था, जब हरी टोपी पहनकर ही काम हो जाते थे। जो टोपी हमारी संस्कृति की पहचान है, उसका भी राजनीतीकरण कर दिया था। आज पूरा हिमाचल किन्नौर से सिरमौर तक एक है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कांग्रेसियों की सूची में कन्हैया जैसे लोग शामिल किए गए हैं, जिन पर देशद्रोह के मुकदमे चले हैं। नवजोत सिंह सिद्धू जैसे लोगों को भी सूची में शामिल किया गया है, जिन्होंने राहुल गांधी को पप्पू के तंज से पूरे विश्व में प्रसिद्ध बना दिया है। अब तो मां-बाप भी अपने बच्चे का नाम ‘पप्पू’ रखने से परहेज करते हैं।

मुख्यमंत्री रविवार को शवाड़ में रघुपुर और निरमंड में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों के लिए किए जा रहे कामों को नहीं बल्कि घोटालों और भ्रष्टाचार को ही काम मानते हैं। कांग्रेस खत्म होने वाली है। अब इनके पास न तो नेता है और न ही नेतृत्व।

सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री का नाम लिए बगैर कहा कि मुख्यमंत्री आनी क्षेत्र के पड़ोसी पहले भी रहे हैं, लेकिन एसडीएम का कार्यालय उन्होंने निरमंड में खोला है। इस दौरान आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने भी कहा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा अनाप-शनाप बयानबाजी करना उनकी बौखलाहट को दिखाता है।

खराब मौसम के चलते सुन्नी में हुई सीएम के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग

हवाई मार्ग से मंडी से शिमला आ रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हेलीकॉप्टर इमरजेंसी के चलते सुन्नी में लैंड कराया गया। खराब मौसम की वजह से शिमला आ रहे सीएम के हेलीकॉप्टर को पहले अनाडेल और फिर जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर उतरने के लिए हरी झंडी नहीं मिली।

इसके बाद उसे सुन्नी में लैंड कराया गया। इसके बाद सीएम सड़क मार्ग से देर रात शिमला लौटे। खेत में हुई लैंडिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...