सीएम जयराम ठाकुर बोले आखिर कब तक पद के सहारे टिकाएंगे कांग्रेस को

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के शपथ ग्रहण समारोह का बड़ा अजीब लगा कि शपथ ग्रहण किस बात का। हिमाचल छोटा सा राज्य है। इसमें कांग्रेस के चार अध्यक्ष बनाए गए हैं, यह समझ से परे है।

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि आखिर कब तक पद के सहारे टिकाएं पार्टी को। उन्हें लग रहा है कि अगर उसे पद नहीं दिया तो वह चला जाएगा और इसे पद नहीं दिया तो यह चला जाएगा।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को सोलन के वाकनाघाट स्थित बाहरा विवि में कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बात कर रहे थे। कहा कि पूरे देश में कांग्रेस खत्म हो चुकी है। अब हिमाचल की बारी है।

विपक्ष के नेता के मुख्यमंत्री के आराम करने के सवाल पर सीएम ने हंसते हुए कहा कि मेरी उम्र अभी आराम करने की नहीं है। कहा कि हर युवा को सरकारी नौकरी देना न हमारी सरकार के लिए संभव है और न ही दूसरी सरकारों के लिए। इसके लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना शुरू की है।

इसमें एक करोड़ रुपये तक ऋण लेकर युवा स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। बेरोजगारी पूरी दुनिया का विषय है। कांग्रेस नेता जो यह बात कर रहे हैं, उन्हें वहां पता करना चाहिए जहां उनकी सरकारें हैं वहां कांग्रेस ने क्या सभी को रोजगार दिया है।

अंगुली न उठे इसलिए जांच बैठाई

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ियों पर कहा कि कोई अंगुली न उठाए, इस पर एसआईटी ने जांच बैठा दी है। उससे आगे बढ़ते हुए हमने निर्णय लिया है कि पुलिस लिखित परीक्षा को दोबारा से करवाया जाएगा। इसी माह के अंत तक यह परीक्षा करवाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

एम्स बिलासपुर में वैज्ञानिक बी और लैब टेक्नीशियन की भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और वेतन

हिमखबर डेस्क  एम्स बिलासपुर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अंतर्गत संचालित...

दादा पोता गोली कांड: दादा बोला बहू को मारी थी गोली, चपेट में आ गया पोता

हिमखबर डेस्क  बल्ह घाटी की लोहारा पंचायत के रिंज गांव...

सरकार ने तय किया सिलिंडर का नया ”कोटा”, जानें किसे मिलेगी कितनी गैस ?

हिमखबर डेस्क  केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय ने देशभर में...