सिविल अस्पताल में तीसरे चरण के चलते 94 लोगो ने लगवाई वैक्सीन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल 

एसएमओ कांगड़ा विवेक करोल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में हिमाचल में 18 से 44 उम्र के व्यक्तियों में आज वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो गई है, जिसमें आज पहले दिन इस आयु वर्ग के 100 स्लॉट की सिविल अस्पताल की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से लोगो द्वारा की गई थी।

इस आयु वर्ग के व्यक्ति हफ्ते में केवल दो दिन सोमवार ओर वीरवार को ही अस्पताल आकर अपने प्री बुकिंग्स के आधार पर वैक्सीन लगा सकेंगे। इस दौरान 94 व्यक्ति कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आए। जबकि बाकी बचे 6 व्यक्ति वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पाए।

अब इन 6 व्यक्ति को फिर से ऑनलाइन माध्यम से वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा लेकिन इस कारण इन व्यक्तियों के ना आने से वैक्सीन की 6 डोज बेकार हो गई। रजिस्ट्रेशन के लिए लोग कोविन ई पोर्टल, पेटीएम एप्प और आरोग्य सेतु एप्प पर प्री रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

तीसरे चरण का टीकाकरण आज सुबह 10:00 बजे सिविल अस्पताल कांगड़ा में लगना शुरू हुई व आज शाम 3:00 बजे तक 94 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस चरण में वीरवार से वैक्सीन लगवाने का समय सिविल अस्पताल कांगड़ा में सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक रहेगा।

जिला कांगड़ा के सभी अस्पतालों में शुरुआत के तौर पर 100 स्लॉट की बुकिंग की जा रही है, इस दौरान लोगो ने सोशल डिस्टेंस रखते हुए वैक्सीन लगवाई वैक्सीन लगाने के बाद प्रत्येक व्यक्ति को 15 से 20 मिनट के लिए अस्पताल में रहने के लिए कहा गया। इस दौरान उन्हें किसी भी तरह का साइड इफेक्ट ना होने पर घर जाने की सलाह दी गई।

उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगाने के बाद केवल कुछ व्यक्तियों में हल्का बुखार आना,सिर दर्द जैसे लक्षण 2 से 3 दिनों तक दिख सकते हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है इसके बाद उनका इम्यूनिटी सिस्टम फिर से बढ़ने लगेगा और करोना काल में उन्हे बचाएगा। सोमवार व वीरवार के दिन को छोड़कर बचे दिनों पर 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति अपना आधार कार्ड व मोबाइल लाकर अस्पताल में वैक्सीन लगवा सकते हैं।

*पहले दिन दिखी लोगो मे वैक्सीन लगवाने के प्रति भारी उत्सुकता* 

एसएमओ कांगड़ा विवेक करोल ने बताया कि पहले दिन लोगो मे वैक्सीन लगवाने के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। लोग जानकारी के अभाव में सीधा अस्पताल आ पहुंचे। करीब 50 से अधिक लोगों को प्री रजिस्ट्रेशन ना होने के चलते वापस भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष के लोग अस्पताल आकर रजिस्ट्रेशन नही करवा सकेंगे।

*भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की लेनी पड़ी मदद: एसएमओ कांगड़ा*

सिविल अस्पताल कांगड़ा में वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं अत्यधिक लोगों के चलते सुबह कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। लोग जानकारी के अभाव में सीधा अस्पताल पहुंच रहे हैं। भीड़ को बढ़ते देख भीड़ नियंत्रित करने के लिए उन्होंने उपमंडल अधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा को इस बारे में अवगत करवाया।

*क्या कहा उपमंडल अधिकारी अभिषेक वर्मा ने*

उपमंडल अधिकारी अभिषेक वर्मा ने बताया कि एसएमओ कांगड़ा का उन्हें सुबह 9:00 बजे कॉल आया उन्होंने वहां पर अत्यधिक भीड़ होने के बारे में उन्हे बताया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसएचओ कांगड़ा से बात कर तुरंत दो पुलिस कर्मियों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर पहुंच कर भीड़ को समझा कर वापिस भेज दिया गया।

वैक्सीन लगवाने के लिए केवल 100 लोगो का स्लॉट रखा गया है जिसमे हर घंटे में 10 लोगो को वैक्सीन लगवाने का समय दिया गया है लोग उसी निर्धारित समय में अस्पताल आए। आज पहला दिन होने के चलते लोगो में जानकारी का अभाव होने के चलते कई सारे लोग एक ही समय पर वैक्सीन लगवाने पहुंच गए। जिन्हे जानकारी देकर प्री रजिस्ट्रेशन के आधार पर व रजिस्ट्रेशन पर लिखित तय समय पर आने को कहा गया।

उन्होंने लोगो से अपील की के यदि कोई व्यक्ति किसी कारण से वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं आ पाएगा तो अपना स्लॉट कैंसिल कर दें ताकि किसी और व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जा सके व वैक्सीन को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

*विवेक करोल ने वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक भेजने के लिए बीएमओ तियारा का किया धन्यवाद*

एसएमओ कांगड़ा विवेक करोल ने बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश में केवल कोविशील्ड की ही वैक्सीन लग रही है। वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक उन्हें बीएमओ तियारा की और से मिल रहा है। जिसपर उन्होंने बीएमओ तियारा संजय भारद्वाज का आभार प्रकट किया है।

उन्होंने बताया कि वैक्सीन प्रक्रिया की रजिस्ट्रेशन के लिए दो व्यक्ति उप मंडल अधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने हमें दिए हैं। अस्पताल की ओर से 2 से 3 स्टाफ नर्स लोगो को वैक्सीन लगाने के लिए मौजूद है। एक वैक्सीनेटर, और एक डॉक्टर मौके पर मौजूद रहते है।

*जरूर लगवाएं वैक्सीन*

उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगाने के लिए लोगो को पूरी तरह आगे आना चाहिए। जैसे रजिस्ट्रेशन का मौका मिले लोगो को रजिस्ट्रेशन करवाकर वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। वैक्सीन का किसी भी तरह का कोई नुकसान नही है और केवल वैक्सीन ही करोना की इस जानलेवा बीमारी से बचने का एकमात्र विकल्प है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...