सिविल अस्पताल ज्वाली में कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया।

--Advertisement--

Image

ज्वाली: माधवी पंडित

उपमंडल ज्वाली के अन्तर्गत सिविल अस्पताल ज्वाली में सरकार के निर्देशो अनुसार कोविड 19 के बचाव के लिए चल रहे कोरोनो वैक्सीनेशन अभियान के तहत इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा यहां पर कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया।

जिसमें सिविल अस्पताल ज्वाली में सीनियर सिटीजन व 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोनो वैक्सीन की पहली डोज देने की प्रक्रिया विभिन्न विभिन्न चरणों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरन्तर चलाई जा रही है।

जिसमें 250 सीनियर सिटीजन व 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। । इसके उपरांत उन्हें कुछ समय के लिए ओवजरवैशन रूम में बैठाया गया। इसके उपरांत उन्होंने बताया कि उन्हें इस कोरोना वैक्सीन की डोज लेने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई तथा अच्छा महसूस किया गया है।

बता दें कि इस कैंप में सीनियर सिटीजन ने खूब बढ़ चढ़ कर वैक्सीनेशन करवाने में हिस्सेदारी निभाई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना वैक्सीनेशन करने हेतु ड्यूटी पर तैनात एमडी डॉ अशीष ने बताया कि कोविड 19 की दूसरी लहर चलने के चलते पूरे प्रदेश में संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है । तथा इस महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए लोगों से अपील करते हैं कि सभी लोग कोरोना वैक्सीन की डोज जरूर लें।

कोई भी व्यक्ति छूटे नहीं हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि वह अपने परिवार व सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें जिससे इस महामारी को जड़ से खत्म करने में सफल हो।

उन्होंने कहा कि डरे नहीं कोरोना वैक्सीन लगवाने में किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि मास्क सही ढंग से पहने हाथों को बार बार साबुन से धोएं तथा हाथो को सेनेटाइज करें ।सोशल डिस्टेंसिगं का पालन करें।

इस कैंप के आयोजन में एमडी डॉ अशीष, हैल्थ सुपरवाइजर वीना शर्मा,अजय अत्री, हेल्थ वर्कर वीना पठानीयां, अनिल कुमार, उर्मिला, पवन आशा वर्कर शांति , रमना आदि का सहयोग रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...