सिविल अस्पताल गरली में भवनों की नीलामी प्रक्रिया 30 जुलाई को

--Advertisement--

Image

परागपुर, आशीष कुमार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.गुरदर्शन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल अस्पताल गरली के पुराने भवन और सिविल अस्पताल गरली के ही पुराने आवासीय भवन को गिराया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई, 2021 को प्रातः 10.30 बजे नीलामी प्रक्रिया की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदाता को 2500 रुपये की धरोहर राशि डिमांड ड्राफट/एफडी के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के नाम पर केवल सिविल अस्पताल गरली में 29 जुलाई, 2021 को सायं 4 बजे तक या उससे पहले जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई, 2021 को सायं 4 बजे के बाद किसी भी बोलीदाता का डिमांड ड्राफट स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उक्त भवनों को नीलामी से पूर्व किसी भी कार्यदिवस पर देखा जा सकता है। नीलामी प्रक्रिया में अधिकतम बोलीदाता को सिक्योरिटी डिपॉजिट 10 हज़ार रुपये एफडी के रूप में जमा करवाना होगा और 20 दिनों के अन्दर भवनों का मलबा पूरी तरह से उठाना होगा।

अधिक जानकारी के लिए नीलामी सूचना देखी जा सकती है और सिविल अस्पताल, गरली के डॉ. मनन शर्मा के मोबाइल नम्बर 8894134381 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...