
मंडी-नरेश कुमार
राहुल प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह मीडिया इंचार्ज एन के पन्डित ने हिमाचल सरकार को केवल गपौड़ शंख कि संज्ञा दी है ! उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के लोगों का काम ना करके केवल लारे लप्पे लगा रहे है ! पन्डित ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमन्त्री इधर उधर कि बात ना करके केवल स्वस्थ्य और शिक्षा पर ध्यान दें! उन्होंने हिमाचल सरकार कि कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि मण्डी जिला के एक मात्र जोनल अस्पताल मण्डी में सुविधा के नाम पर कोई चीज़ नहीं है! जिसका कि हिमाचल के लोगों और मरीजों को दर दर भटकना पड़ता है!
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो अस्पताल में आये मरीजों को सुरक्षाकर्मी द्वारा प्रताड़ित होना पड़ता है तथा दूसरी तरफ अस्पताल में सुविधाओं के नाम पर केवल कोरा आश्वाशन है उन्होंने कहा कि अक्सर सुरक्षाकर्मी मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करते है जिससे कि डॉक्टर के पास चैक करवाने में भारी मुसीबतो का सामने करना पड़ता है !
राहुल प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह मीडिया इंचार्ज एन के पन्डित ने प्रदेश के मुख्यमन्त्री श्री जय राम ठाकुर से सीधा प्रश्न करते हुए कहा कि मण्डी जिला के एक मात्र जोनल अस्पताल में एम आर आई कि सुविधा क्यों नहीं है उन्होंने कहा कि अगर किसी मरीज को कोई भी परेशानी है तो एम आर आई केवल बांगा प्राइवेट अस्पताल या इंदिरा गाँधी मेडिकल कॉलेज शिमला में ही करवाना पड़ता है !
उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पताल में 8000 खर्च करके रोगियों को खर्च करने पढ़ते है जो कि कोरोना काल में बहुत बड़ी राशि है उन्होंने हिमाचल सरकार के स्वस्थ्य मन्त्री और मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर से मांग कि है कि वो शीघ्र ही सुरक्षाकर्मियों कि बतमीजी पर रोक लगाई जाए तथा जोनल अस्पताल मण्डी में एम आर आई कि सुविधा शीघ्र उपलध कि जाए !
एन के पन्डित ने कहा कि मण्डी जिला प्रदेश के मुख्यमन्त्री का गृह जिला है इसलिए मुख्यमन्त्री को इधर उधर कि बात ना करके केवल स्वस्थ्य और शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए !
