सिरमौर में “JSF’ के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति जालम सिंह फौजी का निधन

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर में खनिज खनन क्षेत्र की जानी मानी शख्सियत व समाजसेवी जालम सिंह फौजी का निधन हो गया है। लंबे अरसे तक सिरमौर माइन ओनर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व भी किया।

समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे अरसे से सक्रिय थे। वो हर जरूरत मंद की मुमकिन सहायता करने को लेकर हमेशा ही तैयार रहते थे। हाटी संघर्ष में भी दिवंगत जालम सिंह फौजी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

हिमाचल कांग्रेस सरकार में तेजतर्रार उद्योग मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान के करीबी कमरऊ निवासी जालम सिंह फौजी के निधन से समूचे इलाके में शोक लहर है। करीब दस महीने पहले उद्योग मंत्री ने कमरऊ के देवला गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता 85 वर्षीय जालम सिंह फौजी का कुशलक्षेम जाना।

कांग्रेस ने कहा कि दिवंगत फौजी के निधन से न केवल पार्टी को क्षति हुई है बल्कि समूचे गिरिपार की क्षति है। साथ ही उनकी आत्मा शांति की प्रार्थना की है।

उधर, उद्योग मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कमरऊ (शालना) के वरिष्ठ एवं दिग्गज, कांग्रेस के स्तम्भ जालम सिंह जी फौजी के निधन के समाचार से स्तब्ध और दुखी हूं। उन्होंने कहा कि समूचे क्षेत्र ने एक महान व्यक्तित्व को खोया है। भगवान दिवंगत पुण्यात्मा को शांति दे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...