सिरमौर में 13 साल की किशोरी गर्भवती, चाइल्ड लाइन की बदौलत खुलासा, रिश्तेदार काबू

--Advertisement--

नाहन, 21 अगस्त – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर के राजगढ़ पुलिस थाना के अंतर्गत एक 13 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पीड़िता 4 से 6 माह की गर्भवती है।

ये मामला, सतह पर नहीं आता यदि चाइल्ड लाइन को इस बारे गोपनीय सूचना नहीं मिलती। चाइल्ड लाइन टीम सदस्य राम लाल चौहान द्वारा मामले की जानकारी राजगढ़ पुलिस को दी गई।

साथ ही आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कृष्णा चौहान व पंचायत प्रधान के समक्ष भी मामले को उजागर किया। टीम द्वारा मामले में बच्ची के माता-पिता से बात की गई।

इस पर माता-पिता ने टीम को बताया कि हमारी बेटी 4 से 6 महीने की गर्भवती है। तुरंत ही महिला आरक्षी व सुपरवाइजर द्वारा बच्ची की काउंसलिंग की गई।

इसके बाद बच्ची को रेस्क्यू किया गया। पुलिस की मौजूदगी में चाइल्ड लाइन द्वारा बच्ची को माता-पिता सहित जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा पीड़ित बच्ची की काउंसलिंग की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त ने गंभीरता के मद्देनजर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है, जिसकी उम्र 20 साल है। वहीँ, महिला पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, चाइल्ड लाइन ने आम लोगों से अपील की है कि बच्चों के शोषण के मामलों को तुरंत ही सामने लाएं, इसके लिए चाइल्ड लाइन हमेशा ही सहायता के लिए तैयार हैं, ताकि बच्चों को अंधकारमय जीवन से बचाया जा सके।

चाइल्ड लाइन समिति के सदस्य राम लाल ने बताया कि सूचना देने वाले का नाम, नंबर गोपनीय रखा जाता है। लिहाजा हेल्पलाइन पर तुरंत सूचना दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...