सिरमौर की कत्था इकाई में आबकारी विभाग का छापा, लाखों की गड़बड़ी उजागर

--Advertisement--

Image

शिमला, 03 मार्च – नितिश पठानियां

जिला सिरमौर में आबकारी विभाग ने एक कत्था इकाई में छापा मारा। इस दौरान 96 लाख से अधिक के स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई। आबकारी विभाग अब इकाई के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई में जुट गया है।

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने शुक्रवार को बताया कि अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, दक्षिण क्षेत्र (शिमला) के निरीक्षण में सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी पांवटा साहिब-1 और अन्य अधिकारियों की टीम ने सिरमौर जिला में एक कत्था इकाई का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि इकाई के विस्तृत निरीक्षण और भौतिक सत्यापन के दौरान 96.84 लाख रुपये की स्टॉक भिन्नता का पता चला है। करदाता ने भिन्नता को स्वीकार किया और 20,04,590 रुपये की राशि स्वेच्छा से जमा करवा दी है। इस मामले में आगे की कार्यवाही एचपी जीएसटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत की जाएगी।

उन्होंने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग कर चोरी के मामलों का पता लगाने के लिए कड़ी निगरानी रख रहा है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कड़े दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...