सिद्धू मूसेवाला पर गोली चलाने वाले तीन शूटर गिरफ्तार, कुल छह शार्प शूटर्स थे शामिल

--Advertisement--

Image

कुल छह शार्प शूटर्स थे शामिल; हथियार फेल होते, तो ग्रेनेड अटैक की थी प्लानिंग

दिल्ली- नवीन गुलेरिया

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सोमवार को दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने मूसेवाला पर गोलियां दागने वाले शूटरों के मॉड्यूल हैड समेत दो मुख्य शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सैल ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि इन दो गिरफ्तारियों के अलावा पुलिस ने एक अन्य शूटर को भी गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि मूसेवाला की हत्या में कुल छह शार्प शूटर्स शामिल थे। जो कोरोला और बोलेरो में सवार होकर आए थे।

पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि अगर हथियार फेल हो जाते या मौके पर कोई खतरा होता, तो शार्प शूटर्स ने मूसेवाला पर ग्रेनेड अटैक की भी प्लानिंग कर रखी थी। इसके अलावा शार्प शूटर्स ने पुलिस की वर्दी भी ले रखी थी। हालांकि, नेम प्लेट न होने की वजह से उन्होंने वर्दी नहीं पहनी।

मूसेवाला की हत्या के बाद इन शार्प शूटर्स ने गोल्डी बराड़ को कॉल कर कहा था कि काम हो गया। गौर हो कि जाने-माने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो हमलावर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े थे। हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। पंजाब पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में दलील दी थी कि इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है और उससे हिरासत में पूछताछ जरूरी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...