सिक्योरिटी गार्ड के पदों की भर्ती, मिलेगा 17000/- से 18000/- मासिक वेतनमान, कार्य स्थल हिमाचल और चंडीगढ़

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

प्रभारी उप रोजगार कार्यालय आनी जिला कुल्लू ने जानकारी देते हुए कहा कि एसआईएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड आर टी ए हमीरपुर हि० प्र० द्वारा उम्मीदवारों के लिए सिक्योरिटी गार्ड के पदों की भर्ती की मांग इस कार्यालय को अधिसूचित की गई है।

उक्त भर्ती हेतु कैंपस साक्षात्कार उप रोजगार कार्यालय आनी मे आयोजित कराये जायेंगे। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता दसवी पास तथा आयु उनीस से चालीस वर्ष के बीच होनी चाहिए।

वेतनमान रुपये 17000/- से 18000/- मासिक होगा तथा नौकरी का कार्य स्थल हिमाचल और चंडीगढ़ है। योग्य उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजो सहित दिनांक 18 नवंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे उप रोजगार कार्यालय आनी मे पहुंच कर साक्षात्कार मे भाग ले सकते है।

उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो और यदि पंजीकृत नहीं है तो अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवा ले तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।

इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवारो से अनुरोध है कि वो ऑनलाइन पंजीकरण के लिए विभाग के पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर जाएँ।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कुल्लू 01902-222522 पर संपर्क करें। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...