सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 29 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क                                                                                                                     

एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 29 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या पास तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं।

चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 16,500 रुपये से लेकर 19,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए 29 जुलाई को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय बड़सर में उपस्थित होने की अपील की है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

इच्छुक उम्मीदवार वेब पोर्टल ईईएमआईएस.एचपी.एनआईसी.इन eemis.hp.nic.in  पर अपनी लॉग इन आईडी बनाकर ट्रेनी के पदों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुंजर महादेव में लगाया जाएगा 18वा वार्षिक लंगर – श्री मणिमहेश लंगर सेवादल ज्वाली 

ज्वाली  - अनिल छांगू श्री मणिमहेश लंगर सेवादल जवाली द्वारा...

डल लेक में राधाष्टमी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आयोजित: केवल सिंह पठानियां

विकासात्मक प्रदर्शनी लगाने के भी विभागीय अधिकारियों को दिए...

ओएमआर शीट की स्कैनिंग पूरी, 13 पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा का नतीजा जल्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने 13...

40 दिनों से नाले का मटमैला पानी पी रहे 600 ग्रामीण, डीसी को सुनाया दुखड़ा

सरकार की हर घर जल, स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने...