सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर सिक्योरिटी के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश द्वारा एसआईएस इंडिया लिमिटिड वीपीओ झबोला तहसील झंडूत्ता जिला बिलासपुर के लिए जिला शिमला में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर सिक्योरिटी के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक (10वीं फेल भी पात्र होंगे), आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष होना चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष ही आवेदन कर सकते है, जिनकी लम्बाई 168 सेंटीमीटर या अधिक तथा वज़न 52 से 95 किलो ग्राम के मध्य हो।

  • जो भी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों व रिज्यूम सहित 08 अक्टूबर, 2025 को उप-रोज़गार कार्यालय रामपुर,
  • 09 अक्टूबर को उप-रोज़गार कार्यालय कुमारसैन,
  • 13 अक्टूबर को उप-रोज़गार  कार्यालय जुब्बल,
  • 15 अक्टूबर को  उप-रोज़गार कार्यालय चौपाल
  •  तथा 16 अक्टूबर को उप-रोज़गार कार्यालय ठियोग में प्रातः 11 बजे पहुंचे।

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए रामपुर में 82194-15673, कुमारसैन में 88946-44535, जुब्बल में 94592-85953, चौपाल में 70186-24037 तथा ठियोग में 94597-97343 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...