सावन मेलों में कांगड़ा की देवियों के दर्शन को आ रहे पंजाब के भक्त उड़ा रहे यातायात नियमों की धज्जियां

--Advertisement--

बिना हेलमेट और एक बाइक पर चार-चार सवार

शाहपुर – नितिश पठानियां

श्रद्धा और आस्था अपनी जगह है, परंतु सावन मेलों के दौरान पंजाब से आए मां के भक्त जिस तरह यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है।

लोगों का कहना है कि बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल पर सवार होकर यहां पहुंच रहे मां के श्रद्धालुओं को आखिर नियमों का उल्लंघन करने की क्यों छूट दी गई है। यह लोगों की समझ से परे है।

खराब मौसम में कोटला 32 – मील के पास हालात खराब बने हुए हैं। पहाड़ से पत्थर गिर रहे हैं और सडक़ मिट्टी की दलदल बनी हुई है। ऐसे में इस मार्ग पर बिना हेलमेट के चार-चार सवारियां बिठाकर यह मोटरसाइकिल सवार मां के भक्त जान-जोखिम में डालकर यहां आ रहे हैं। इस रास्ते पर कभी भी कोई हादसा हो सकता है। जिससे उन्हें नुकसान झेलना पड़ सकता है।

उल्लेखनीय है कि मां के यह भक्त हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए यातायात नियमों को धत्ता बताते हुए धड़ल्ले से बिना हेलमेट के यंहा टोलियों में आ रहे हैं। शोर शराबा करना इनकी फितरत में शुमार है। ऊंची आवाज में बाइक पर स्पीकर लगाकर यह मां के भक्त लोगों के लिए आफत बने हुए हैं।

लोगों का कहना है कि यह मां के भक्त यहां जरूर आएं, वह हमारे मेहमान हैं, देवनगरी में इनका स्वागत है, लेकिन श्रद्धालु यातायात नियमों का भी पालन करें। लोगों ने कहा अगर शालीनता के दायरे में रहकर यह भक्त बिना हुड़दंग बाजी के मां के दर्शनों के लिए आते है तो उनके स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...