सावन का पहला सोमवार, सुबह चार बजे खुले शिवालयों के द्वार, बारिश में भी श्रद्धालुओं की भीड़

--Advertisement--

Image

सावन माह का पहला सोमवार है और सुबह से ही बारिश हो रही है। ऐसे में सावन के पहले सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है। जिला कांगड़ा के तमाम शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी है। इस दिन व्रत का भी विशेष महत्व है।

काँगड़ा, टीम हिमखबर

सावन माह का पहला सोमवार है और सुबह से ही बारिश हो रही है। ऐसे में सावन के पहले सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है। जिला कांगड़ा के तमाम शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी है। इस दिन व्रत का भी विशेष महत्व है।

हालांकि जिला कांगड़ा के प्रसिद्ध बैजनाथ मंदिर में होने वाले सावन के मेले कोविड-19 महामारी के कारण इस बार नहीं हो रहे हैं। मंदिर प्रशासन ने मेले न करवाने का फैसला लिया है, जबकि मंदिर सुबह चार से रात दस बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। इसके साथ-साथ श्रद्धालु को दूर से ही दर्शन करने की अनुमति है। गर्भगृह में प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड-19 नियमों की पालना करनी होगी। काठगढ़, त्रिलोकपुर, अघंजर महादेव सहित अन्य मंदिरों में शिव भोले के भक्त दर्शन कर रहे हैं। जिला के प्रसिद्ध मंदिरों में सावन के मेले नहीं हो रहे हैं।

सावन के मेलों को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है। कांगड़ा के प्रमुख शिव मंदिरों में इन दिनों न केवल जिला कांगड़ा व हिमाचल प्रदेश के ही श्रद्धालु बल्कि अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी पहुंचते हैं और मोटरसाइकिल, साइकिल, व बड़े वाहनों में अधिक संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते रहे हैं। लेकिन कोविड-19 के कारण इस बार मेले नहीं हो रहे व फ‍िलहाल श्रद्धालुओं की संख्‍या भी सीमित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...