सात दिन के भीतर मंड मियानी पंचायत छोड़ दें प्रवासी परिवार : कासमदीन

--Advertisement--

इंदौरा – शम्मी धीमान

उपमंडल इंदौरा के तहत ग्राम पंचायत मंड मियानी के ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रवासी परिवारों के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। इंदौरा के मंड क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने इन परिवारों पर मंड क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप लगाए हैं।

स्थानीय लोगों ने मंड मियानी पंचायत में लिखित शिकायत पत्र देते हुए पंचायत से इन लोगों के आधार कार्ड की जांच करने के लिए कहा जब इन लोगों के आधार कार्ड की जांच की गई, तो यह पंचायत की दृष्टि में सही नहीं पाए गए। इस अवसर पर मंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मंड मियानी पंचायत में पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इन लोगों की न तो प्रशासन की ओर से कोई जांच पड़ताल की गई है और न ही पंचायत में इनका रिकॉर्ड है। अगर इन लोगों की ओर से भविष्य में कोई भी अपराधी घटना को अंजाम दे दिया जाता है, तो इन लोगों को ढूंढना भी मुश्किल हो जाएगा। इसलिए स्थानीय लोगों ने पंचायत के समक्ष तत्काल प्रभाव से इन लोगों को पंचायत से बाहर करने का प्रार्थना पत्र दिया।

इस पर सर्वसम्मति से कार्रवाई करते हुए मंड मियानी पंचायत ने प्रवासी परिवारों को सात दिनों के भीतर अपने-अपने भूमि मालिकों से सेटलमेंट करके पंचायत छोड़ने के आदेश दे दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और उच्च अधिकारियों के साथ-साथ अन्य पंचायतों में भी अपील की है कि वे भी अपने यहां रह रहे प्रवासियों को बिना जांच-पड़ताल के न रखे।

सात दिन के भीतर प्रवासियों को पंचायत छोड़ने के आदेश जारी कासमदीन, प्रधान, ग्राम पंचायत मंड मियानी
पंचायत के लोगों ने लिखित में शिकायत पंचायत के समक्ष रखी गई थी कि प्रवासी लोग अवैध गतिविधियों में शामिल है। इस पर कार्रवाई करते हुए पंचायत ने सात दिनों के भीतर प्रवासियों को पंचायत छोड़ने के आदेश जारी कर दिए है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...