सांड की दहशत, नूरपुर की रिट पंचायत में लोगों का घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

विकास खंड नूरपुर की पंचायत रिट में एक लावारिस सांड ने लोगों के बीच दहशत मचा रखी है। यह सांड न केवल फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि बंधे हुए पशुओं को भी अपने तेजधार सींगों से मौत के घाट उतार रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब लोग इसे खदेड़ने जाते हैं तो यह दहाड़ते हुए उन्‍हें भी मारने को दौड़ता है।

लोगों के अनुसार पंद्रह दिन पहले गांव की 58 बर्षीय चन्नो देवी जब खेतों में काम के लिए जा रही थी तो उक्त सांड ने अचानक उस पर जोरदार हमला बोल दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे उपचार के दौरान 32 टांके लगे थे।

गनीमत यह रही कि समय रहते लोगों ने इकट्ठे होकर महिला को सांड के चंगुल से छुड़ा लिया। यदि समय रहते महिला को न छुड़ाते तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी। इस सांड का गांव मे इतना आंतक है कि स्थानीय लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

रिट के निवासी वीर सिंह, राजेश सिंह, सुरेश पठानिया, राजिंदर सिंह, बलबिंद्र सिंह, कैलाश, प्रीतम सिंह, राजेश सिंह, माधो राम, गिरधारी लाल, प्रीतम सिंह, मोहिंदर सिंह आदि ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त बैल को काबू कर इसे उचित जगह पहुंचाया जाए।

रिट पंचायत प्रधान कांता देवी का कहना है सांड ने पंचायत क्षेत्र में बुरी तरह आंतक मचा रखा है। यह कई लोगों को घायल कर चुका है। प्रशासन को इस बारे में अवगत करवाया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन से आग्रह है कि इस बैल को बेहोशी का इंजेक्शन देकर किसी उचित जगह पहुंचाया जाए। यह बैल जान माल के लिए बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...