सहेली के घर किताब लाने निकली नाबालिग लड़की लापता, परिवार के सदस्‍य परेशान

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत एक नाबालिग लड़की के लापता होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नाबालिग अपनी सहेली के घर के लिए निकली थी। पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया है कि उसके बेटी अपनी सहेली के घर किताब लाने के लिए गई थी।

बाद में पता चला कि उसकी बेटी सहेली के घर नहीं पहुंची। उसके बाद उसने अपनी जान-पहचान व रिश्तेदारी में भी पता किया लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था। उसे शक है कि बेटी को कोई नामालूम व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है।

डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...