सलूणी मर्डर केस: प्रेम संबंधों ने कर दिए टुकड़े-टुकड़े, मामले में दो और गिरफ्तार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के सलूणी उपमंडल की भांदल पंचायत में युवक की निर्मम हत्या मामले में दो और गिरफ्तारियां हुई हैं। हत्या के पीछे मुख्य कारण प्रेम संबध रहा है।

जिला पुलिस प्रमुख अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में दो नाबालिग से भी पूछताछ जारी है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वालों पर करवाई होगी। इस संबंध में कुछ लोगों को भी आईडेंटिफाई कर हिरासत मेंं भी लिया है।

बता दें कि सलूणी उपमंडल की भांदल पंचायत में 25 वर्षीय युवक मनोहर की हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि मनोहर पिछले कुछ समय से मुस्लिम लडक़ी के साथ संपर्क में था और दोनों की आपस में अच्छी बातचीत भी होती थी।

जब इसका मुस्लिम लडक़ी के परिवार वालों को पता चला कि वह मनोहर नाम के लडक़े के साथ संपर्क में है, तो यह बात उनके परिवार वालों को रास नहीं आई, तो उस लडक़ी के माध्यम से मनोहर को बुलाया गया तथा उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई तथा उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

इसके बाद शरीर के टुकड़ों को जलाने का भी प्रयास किया गया। बाद में उन्हें एक बोरी में रखकर बंद कर नाले में पत्थरों के नीचे दबा दिया। मामला जानकारी के मुताबिक नौ जून का बताया जा रहा है।

एक-दो दिन बाद वहां के स्थानीय लोगों को आते-जाते दुर्गंध आने लगी, तो देखा कि वहां पर बोरी के अंदर से बदबू आ रही थी। शक के आधार पर लोगों ने पुलिस वालों को सूचना दी।

पुलिस ने जब बोरी को खोला तो उसमें मनोहर के शरीर के 8 टुकड़े पाए गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...