सलापड़ में 7.792 किलोग्राम अफीम डोडा के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत सलापड़ पुलिस चौकी के कर्मियों ने एक स्कूटी सवार को अफीम डोडा की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार सलापड़ पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच की अगुवाई में आरक्षी अमन सेन और कमल ने सलापड़ पुल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान संदीप कुमार (37) निवासी गांव व डाकघर पासला तहसील फिल्लौर जिला जालंधर पंजाब स्कूटी (पीबी 37D-9791) पर बिलासपुर की तरफ जा रहा था।

पुलिस ने उसे नाकाबंदी पर रोककर जब चैकिंग तो उसके कब्जे से 7 किलो 792 ग्राम अफीम डोडा बरामद हुआ। पुलिस थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...