सलमान के घर के बाहर गोलीबारी का मामला, पुलिस हिरासत में एक आरोपी ने की खुदकुशी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

गत दिनों बालीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में गिरफ्तार आरोपी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सलमान खान के घर पिछले दिनों गोलीबारी मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक ने लॉकअप में खुदकुशी कर ली है।

आरोपी अनुज थापन 32 साल का था। उस पर सुपरस्‍टार सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले शूटर्स को हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।  बता दें कि गत 25 अप्रैल को अनुज थापन नामक आरोपी को एक अन्य साथी के साथ पंजाब से गिरफ्तार किया गया था तथा जिसने पुलिस हिरासत में खुदकुशी की कोशिश की है।

आरोपी को इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी की अस्पताल में मौत हो गई है। आरोपी ने बेडशीट का टुकड़ा ले जाकर उसका फंदा बनाया और फांसी लगा ली। हालांकि आरोपी अनुज थापन की इस कथित खुदकुशी पर पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जिक्रयोग्य है कि पिछले दिनों थापन को मुंबई पुलिस ने एक अन्य आरोपी सोनू सुभाष चंदर (37) के साथ पंजाब से गिरफ्तार किया था। उक्त दोनों आरोपियों में से एक अनुज थापन ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी है।

बता दें कि ये पूरी घटना 14 अप्रैल की है, मुंबई के बांद्रा इलाके में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात बाइक सवार शूटर्स ने चार राउंड फायरिंग की, जिसके बाद इस मामले में उक्त दोनों आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...