सर्वर ने तोड़े सपने, लास्ट डे आवेदन नहीं कर पाए युवक, बोले- डेट आगे बढ़े!

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2024 के लिए आवेदन का आखिरी दिन 31 अक्टूबर था। हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ना चलने के कारण कई लोग अप्लाई नहीं कर पाए। पिछले एक-दो दिन से वेबसाइट में आई दिक्कत के कारण कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोकमित्र केंद्रों में पहुंच रहे युवा आवेदन न होने के कारण मायूस लौट गए।

आवेदन तिथि आगे बढ़ाने की मांग

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले धर्मशाला के समीपवर्ती क्षेत्रों के कार्तिक, शुभम, अतुल कुमार, अखिल और कपिल चौधरी सहित अन्य ने कहा कि वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने पर कभी मोबाइल ओटीपी नहीं आ रहा और कभी ई-मेल पर लिंक शो नहीं हो रहा।

इतना ही नहीं, तीन से चार घंटे तक लगातार प्रयास करने पर अगर पंजीकरण हो भी जाता है तो वेबसाइट फार्म भरने का समय वापस शुरू में पहुंच जा रहा है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन 31 अक्तूबर था। उन्होंने आवेदन तिथि को आगे बढ़ाने के लिए मांग उठाई है।

बता दें, प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अक्तूबर से शुरू हुई थी। इसकी अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। ऐसे में वेबसाइट न चलने के कारण आवेदन करने वाले युवा नाराज हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले शुभम ने बताया कि काफी समय कोशिश करने के बाद भी आवेदन नहीं कर पाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...