सरकार ऋणों की ईएमआई स्थागित करने के साथ बढ़ते बयाज को माफ करे- कुलदीप सिंह राठौर

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने देश प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते बैंकों से लिये ऋणों की फिलहाल ईएमआई स्थागित करने और बढ़ते बयाज को माफ करने की सरकार से मांग की है।उन्होंने कहा है कि इस समय कारोबार पूरी तरह ठप्प पड़ा है व लोग इस स्थिति में नही है कि वह बैंकों से लिये गए किसी भी कर्ज की अभी ईएमआई अदा कर सकें।
राठौर ने कहा है कि देश मे कोरोना की इस दूसरी लहर ने पिछले साल की भांति इस बार भी लोगों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।लोगों का काम धंधा चौपट हो गया है।बेरोजगारी से युवा परेशान है।बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है।
कुलदीप राठौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोगों का मुख्य व्यवसाय  कृषि,बागवानी, पर्यटन व इससे जुड़े ट्रांसपोर्ट से ही है। इससे जुड़े सभी व्यवसाइयों ने किसी न किसी रूप में बैंकों से ऋण ले रखें है।आज कोरोना के बढ़ते मामलों ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह अस्तव्यस्त कर दिया है।लोगों को अपने परिवार  की रोटी की चिंता भी सताने लगी है।
राठौर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस विपदा के समय सरकार सभी प्रकार के टैक्सों व बिलों की बसूली को स्थागित करें।उन्होंने कहा है कि बैंकों से ऋणों की बसूली भी  तब तक स्थागित रखी जानी चाहिए जब तक की कोरोना का कहर कम नही हो जाता और देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी पर नही लौट जाती।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...